किश्तवाड़। नागसनी तहसील के अंतर्गत किरू पावर प्रोजेक्ट में वीरवार रात हादसा हो गया। वर्कर कॉलोनी में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं और हालात को नियंत्रित किया गया। अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। संवाद