फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खो-खो में रियासी गर्ल्स स्कूल ने तलवाड़ा को हराया

विज्ञापन
 टीम को पुरस्कृत करते अधिकारी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। पुलिस विभाग की तरफ से सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में खो-खो मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में गर्ल्स हॉयर सेकेंडरी स्कूल रियासी, गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल, हाई स्कूल कैंबल डंगा, गर्ल्स हाई स्कूल ग्रा व हाई स्कूल तलवाड़ा की छात्राओं ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में गर्ल्स हॉयर सेकेंडरी स्कूल रियासी ने हाई स्कूल तलवाड़ा को शिकस्त देकर प्रतियोगिता जीत ली। समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एसएचओ रंजीत सिंह राव ने युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें