5,6 दर्शनी ड़योडि में लाईन में लगे हुए यात्री 7 से 11 तक जम्मू से आए कलकार व रिजनल आउटरीच ब्यूरों के कल?
- फोटो : KATRA
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड व पर्यटन विभाग के सहयोग से कटड़ा कल्चरल क्लब ने कवि सम्मेलन का आयोजन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया। इनमें अधिकतर कविताएं नवरात्र व कोरोना काल पर आधारित थीं। प्रतिभागी कवियों में शाम तालिब, राकेश त्रिप्त, ओम दलमोत्रा, पीएल परिहार, अमृता मेेहता, संजय शर्मा, राज कुमार, अशोक शर्मा, करतार चंद, केवल कृष्ण, आदि शामिल थे। इस दौरान रियासी में आठवीं, 10वीं व 12वीं की कक्षा में अव्वल आए बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर मानिक सिंह, रंजीत कौर, परीक्षित शर्मा, आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। संवाद