कटड़ा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की है। नाके के दौरान चार आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं।
आरोपियों में रशपाल सिंह, उत्तम सिंह निवासी पुराना दरूड़, सोहल लाल निवासी तारकोट व जोगिंदर सिंह निवासी कंजलि है। वीडियो में पीपी मार्केट (पुराना दरूड़) में नशीली गोलियों की बिक्री के आरोप लगाए गए थे।
इसके बाद पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम की ओर से इलाके में तुरंत नाका लगाकर कड़ा रुख अपनाया गया। संवाद