कटड़ा। यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रवर्तन अभियान चलाया गया। रियासी पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन सहित जम्मू मार्ग, मगाल व प्रमुख स्थानों पर 300 से अधिक वाहनों की जांच की। दस्तावेजों की कमी, ओवरलोड, परमिट उल्लंघन सहित अन्य उल्लंघन पर 1,27,200 रुपये के 22 वाहनों के ई-चालान किए गए। साथ ही तीन बसों सहित आठ वाहनों को जब्त किया। इसके अतिरिक्त चार चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबन की सिफारिश की गई। संवाद