कटड़ा। पुलिस ने चोरी के मामले को 12 घंटे के भीतर सुलझा कर आरोपी को सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन भवन में लगभग 2,20,000 मूल्य की कीमती वस्तुओं की चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह बज्जू ने तुरंत टीम गठित कर फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान सज्जन सिंह निवासी गुरु रामदास नगर (लुधियाना) हुई। इसके अलावा बिना पंजीकरण घोड़ा संचालन करने पर काका सिंह निवासी काकरा (रियासी) को काबू किया गया। संवाद