फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आतंकी हमले के बाद भवन सहित धर्मनगरी में सुरक्षा चाक चौबंद

Tue, 11 Jun 2024 05:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। पौनी के कंड़ा क्षेत्र में आतंकी हमले के बाद से जिलेभर में अलर्ट है। धर्मनगरी सहित भवन में भी सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। पुलिस की ओर से हर आने जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही गहन तलाशी के बाद ही वाहनों को कटड़ा में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद वैष्णो देवी भवन मार्ग सहित कटड़ा में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। साथ ही बाहरी क्षेत्रों और त्रिकुटा भवन आदि में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों के अधिकारी पल-पल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यात्रियों सहित आम लोगों को भी लगातार संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के देखे जाने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा जा रहा है। कटड़ा के साथ लगती सभी सुरक्षा चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों की ओर से वैष्णो देवी भवन व मार्ग पर लगातार गश्त कर करने के साथ ही विशेष नाके लगाकर हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। एसपी विपन चंद्र ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें