कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल ने शुक्रवार को यात्रा मार्ग और पवित्र तीर्थस्थल की सुरक्षा समीक्षा की। दर्शनी ड्योढ़ी और बाणगंगा से भवन तक मार्ग का दौरा किया। इस दौरान प्रवेश नियंत्रण उपाय और तलाशी बिंदुओं की प्रभावशीलता की समीक्षा की। संभावित सुरक्षा खामियों की पहचान करने और उन्हें दूर करने के लिए संवेदनशील स्थानों का मूल्यांकन किया गया। सीसीटीवी निगरानी प्रणालियों, ट्रैक के प्रवेश मार्गों, पुलिस चेक पोस्ट और क्षेत्र नियंत्रण योजनाओं की कार्यप्रणाली की पिछली रिपोर्ट के साथ तुलना करते हुए गहन जांच की। क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन उपाय को और सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देश जारी किए गए। संवाद