फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू में संकाय सदस्यों के लिए लगी कार्यशाला

विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर व अन्य।
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने नवनियुक्त संकाय सदस्यों के लिए रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य नवनियुक्त संकाय सदस्यों को विश्वविद्यालय के नियमों व विनियमों से परिचित व संवेदनशील बनाना था। कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में किया जिन्होंने अपने चार दशकों से अधिक के शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभवों पर आधारित एक प्रेरक मुख्य भाषण दिया। कार्यशाला में शैक्षणिक अभ्यास, नियम और विनियम, प्रशासनिक प्रक्रियाएं, भंडारण और खरीद से संबंधित प्रक्रियाएं, अनुसंधान और विकास अभ्यास, परीक्षा प्रक्रियाएं, वित्तीय नियमन और प्रक्रियाएं और प्रत्यायन, डेटा प्रबंधन और कार्यक्रम संगठन प्रक्रियाएं जैसे व्यापक विषयों पर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें