फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीईओ श्राइन बोर्ड ने बताया कि मार्ग पर हेल्प डेस्क ब स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रहेंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा | शुक्रवार को श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि जो आगामी नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है | श्राइन बोर्ड जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं पूरे देश से, विदेश से, उनकी स्वागत के लिए तैयार पूरा हो चुका है, और मैं आपके माध्यम से बताना चाहूंगा कि सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और मजबूत किया गया है । हमारे जो श्राइन बोर्ड की तरफ से लंगर चल रहे हैं उनको भी काफी मजबूत किया गया है और इस बार अलग हमने एफर्ट लगाया है कि जो भी श्रद्धालु आ जा रहे हैं उनको किसी प्रकार की कमी न हो। कभी-कभी उनको पूछना पड़ता है, बहुत सारी चीजें समझानी पड़ती हैं, तो हमने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं ट्रैक पर और साथ ही साथ हमारे कुछ स्वयंसेवक हैं श्राइन बोर्ड के जो एक अलग वर्दी में रहेंगे जिसमें लिखा रहेगा कि मैं आपकी क्या सहायता कर सकता हूं ट्रैक पर रहेंगे तो उनसे भी जानकारी ले सकते हैं। सजावट के बारे में अगर बात की जाए तो पूरा ट्रैक और साथ ही साथ जो हमारा भवन का क्षेत्र है और अधकुंवारी, यह सारा कुछ सजाया जा रहा है। ताकि हम श्राइन बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं को पिछले साल जो सुविधाएं मिली उसको एक बेहतर सुविधाएं दे सकें और बेहतर सुविधाओं का अनुभव भी करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें