पुलिस द्वारा जब्त किया गया अवैध खनन वाला डंपर
कटड़ा। चौकी ककरयाल की पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर मंगलवार को बिना वैध अनुमति के अवैध खनन कर बजरी ले जाने के आरोप में जेके02डीजे-6678 नंबर के एक डंपर को जब्त किया है जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने पंचायत ककरयाल के पमोटे क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान डंपर को रोका। जांच करने पर पता चला कि वाहन गौण खनिजों के परिवहन से संबंधित नियमों और विनियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से बजरी ले जा रहा है। वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद