फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में पुलिस लोगों को घर में रहने की दे रही सलाह

विज्ञापन
पुलिस अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरुक करते हुए
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार तड़के से ही मां वैष्णो देवी भवन, आधार शिविर कटड़ा यहां तक कि आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। इस कारण एक और जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो दूसरी ओर बाणगंगा नदी के साथ ही अन्य नदियों तथा नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है तो दूसरी और भूस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह नदी नालों आदि से दूर रहें और घरों के अंदर रहे विशेष कर बच्चों का ध्यान रखें और कोई बहुत ही जरूरी कार्य है तो घर से बाहर निकले परंतु इससे पहले प्रशासन से जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले। जिसको लेकर कटड़ा में प्रशासन की ओर से पुलिस विभाग द्वारा लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है और कहा जा रहा है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और अपने आप को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें