कटड़ा। राजस्थान से अपने साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की हृदयगति रुकने से वीरवार की रात मौत हो गई। मृतक की पहचान भंवर सिंह (68) निवासी नहरों की धानी, खुरादी, नागौर राजस्थान के रूप में हुई है। वीरवार की रात को भंवर सिंह भवन पर मनोकामना क्षेत्र में पहुंचे तो अचानक अचेत हो गए। पुलिस के साथ श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों में उठाकर उन्हें भवन स्थित डिस्पेंसरी में ले गए। वहां डॉक्टर ने हृदय गति रुक जाने के चलते उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उनके साथियों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद