फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भवन में हृदय गति रुक ने श्रद्धालु की मौत

Mon, 22 Jul 2024 04:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए परिवार सहित आए एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात की है। मृतक की पहचान विनोद कुमार बंसल (54) पुत्र अमरनाथ बंसल निवासी काबड़े बाजार, हापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उक्त श्रद्धालु स्वजनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भवन पर पहुंचा था। इस दौरान अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। पुलिस के जवानों सहित श्राइन बोर्ड कर्मियों ने तुरंत उसे डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने के चलते मृत घोषित कर दिया। शव को सरकारी अस्पताल कटड़ा लाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें