फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पहाड़ी से गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत

Mon, 10 Jun 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैंथल ब्लॉक के देवी पिंडी धार्मिक स्थल का मामला
विज्ञापन

जम्मू के नानक नगर से दर्शन के लिए आया था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी से आठ किलोमीटर दूर पैंथल ब्लॉक में देवी पिंडी धार्मिक स्थल में दर्शन के लिए परिवार सहित आई एक महिला श्रद्धालु की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान मधुबाला (43) पत्नी योगेश कुमार निवासी नानक नगर (जम्मू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिला श्रद्धालु मधुबाला परिजनों के साथ कटड़ा के पैंथल ब्लॉक में धार्मिक देवी पिंडी धार्मिक स्थल पर की ओर जा रही थी। इस दौरान पहाड़ी से फिसल कर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने घटनास्थल से शव को बाहर निकाला व पुलिस की मदद से कटड़ा अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें