कटड़ा। पुलिस ने अवैध शराब के साथ सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कटड़ा पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से शराब के 25 क्वार्टर बरामद हुए। जांच में सामने आया कि यह वाहन गुरदीप सिंह निवासी लोअर लक्ष्मी नगर, सरवाल, जम्मू का है। थाना कटड़ा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार में सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। संवाद