भवन मार्ग पर मलबा उठाती जेसीबी। संवाद
कटड़ा । मां वैष्णो यात्रा को शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी के सभी मार्गों को पूरी तरह से दुरुस्त और सुरक्षित करने में लगातार जुटा है। बारिश के कारण भवन मार्ग पर 26 अगस्त के बाद जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। साथ ही इसके बुनियादी ढांचे को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर श्राइन बोर्ड के प्रयास लगातार जारी हैं । अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इस सप्ताह में कभी भी मां वैष्णो देवी की यात्रा एक बार फिर सुचारु हो सकती है। संवाद