फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने दूसरे दिन रियासी और उधमपुर जिला प्रशासन को सौंपी राहत सामग्री

Fri, 05 Sep 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के गर्मी व अधिकारी प्राकृतिक आपदा में ग्रस्त हुए लोगों के लिए सामग्री ले जाते हुए।
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड वीरवार को रियासी के साथ उधमपुर जिला प्रशासन को राहत सामग्री प्रदान की। यह पहल बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसमें सूखा राशन किट, बर्तन, कंबल, तिरपाल, टेंट और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल रही। श्राइन बोर्ड ने लगभग 1200 से अधिक प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। श्राइन बोर्ड की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीमों ने जमीनी स्तर पर जाकर पीड़ितों की आवश्यकताओं का आंकलन किया और तत्काल सहायता प्रदान की। इसके अलावा बोर्ड ने शक्ति भवन, निहारिका में अस्थायी आश्रय स्थलों की स्थापना की है, जहां पुराना दरूड गांव के विस्थापित परिवारों को सुरक्षित ठहरने की सुविधा प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें