फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिक्षा निदेशालय के आदेश पर स्कूलों में पहुंचे शिक्षक

Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर कटड़ा में भी सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार को हाजिरी देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में अध्यापकों के साथ ही स्कूल स्टाफ ने स्कूल में सफाई अभियान चलाया। बता दें कि बीते 26 अगस्त से मौसम को लेकर तथा हो रही बारिश के चलते जम्मू संभाग के सभी स्कूल बंद हैं। वहीं मौसम में सुधार होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को आदेश दिए हैं कि सोमवार को स्कूल में पहुंचकर स्कूलों का जायजा लें। वहीं कटड़ा के पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल में मुख्य अध्यापिका उषा डोगरा के साथ ही अन्य अध्यापकों तथा स्कूल स्टाफ ने स्कूल पहुंचकर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया ताकि विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने से पहले स्कूल पूरी तरह से दुरुस्त हो सके। मुख्य अध्यापिका उषा डोगरा का कहना है कि शिक्षा निदेशालय के आदेशों पर सोमवार को स्कूल पहुंचकर सफाई अभियान शुरू किया गया है। साथ ही स्कूल इमारत का जायजा लिया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी रियासी को सौंप जाएगी। इसके बाद ही शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों के स्कूल आने का फैसला किया जाएगा। इसी तरह कटड़ा की एकमात्र हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ ही सरकारी मिडिल स्कूल तथा कटड़ा क्षेत्र के साथ लगते अन्य सरकारी स्कूलों में भी अध्यापकों के साथ ही स्कूल स्टाफ की मौजूदगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें