कटड़ा सरकारी स्कूल की छात्राएं आर्ट टू कल्चर में हिस्सा लिया संबाद
कटड़ा। सेवा पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका कटड़ा की ओर से आर्ट टू क्राफ्ट विषय पर सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में कचरे के उपयोग कम करने और रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पीएम श्री सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कटड़ा की छात्राओं प्रियंका वर्मा, सोनिया अख्तर, मेहर मलिक, श्वेता कुमारी, निरजला भगत, सुनेहखा शर्मा और शमीना ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा विद्यालय को द्वितीय स्थान दिलाया। संवाद