कटड़ा । मां वैष्णो देवी भवन में बुधवार देर शाम हुई बारिश के बाद वीरवार को तापमान सामान्य रहा। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की संख्या में कमी रही। इन दिनों औसतन 30 से 35 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन मां के दरवार में हाजिरी लगा रहे हैं लेकिन 20 मई शाम छह बजे तक 22 हजार के करीब श्रद्धालु ही भवन की तरफ रवाना हुए। मौसम खुला रहने से श्रद्धालु मां के जयकारे लेेते हुए दरवार की ओर प्रस्थान करते रहे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 31500 जबकि वीरवार को शाम छह बजे तक 22000 श्रद्धालुओं ने मां के भवन में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा से सांझी छत्त हेलिकॉप्टर, अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भैरो घाटी के लिए रोप वे सेवा दिनभर जारी रही। संवाद