कटड़ा। धर्मनगरी से भवन तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सोमवार को परिवहन की विभिन्न सुविधाएं सुचारु चलती रहीं। सुबह से शाम 5:00 बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा संचालित रही। अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा और भवन से भैरव घाटी तक रोपवे सेवा दिनभर उपलब्ध रही। हालांकि बड़ी संख्या में यात्री पारंपरिक तरीके से पैदल ही भवन की ओर रवाना होते दिखे। कटरा से भवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्राइन बोर्ड द्वारा तैनात स्वयंसेवकों ने पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। इन स्वयंसेवकों की वर्दी पर क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ? लिखा हुआ था, जो श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर थे। संवाद