फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिल जमा न करवाने वालों के खिलाफ कटड़ा में भी चला अभियान

Fri, 07 Jun 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी के साथ ही धर्मनगरी में वीरवार को जलशक्ति विभाग की ओर से पानी के बिल जमा न करवाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसई आरके महाजन व एक्सईएन के साथ टीम ने धर्मनगरी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, अवैध कनेक्शन काटने के साथ ही बकाया बिल वसूला गया है। टीम ने होटल, रेस्रां और ढाबों में जांच की। मौके पर ही एक से ड़ेड लाख रुपये बकाया वसूला गया। साथ ही जल्द बकाया बिल जमा नहीं करने की सूरत में कनेक्शन काटने व जुर्माने की चेतावनी दी है। उन्होंने दो से तीन दिन में बकाया बिल जमा करवाने की हिदायत दी। एसई ने बताया कि कटड़ा में उपभोक्ताओं के पास 50 से 60 लाख रुपये पानी का बिल बकाया है। यह अभियान मुख्य बस स्टैंड, पहाड़ और जम्मू मार्ग पर चलाया गया। इस मौके पर विभाग के एई अंकित चंदन, हैड मिस्तरी सतपाल, सोम राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें