फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा के बीच ई-बस सेवा शुरू, रोजाना पांच बसें लगाएंगी दो फेरे

Sun, 19 May 2024 04:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वातानुकूलित बस में 35 यात्रियों को मिलेगी सुविधा, व्हीलचेयर भी उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के भक्तों की सुविधा के लिए शनिवार से धर्मनगरी कटड़ा के लिए ई-बसों का परिचालन शुरू हो गया है। इसका परिचालन जम्मू स्मार्ट सिटी की ओर से किया जा रहा है। जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा बस स्टैंड तक रोजाना पांच ई-बसें चलेंगी और रोजाना हर बस दो फेरे लगाएगी। वातानुकूलित और साफ सुथरी बस में 35 यात्री एक ही समय सफर कर सकते हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सवारी का 135 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। बस में मोबाइल चार्जिंग के पाइंट बना गए हैं। साथ ही हर बस में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर की सुविधा रहेगी। मौजूदा समय में जम्मू से 80 से 110 रुपये के बीच हैं, जिनमें वातानुकूलित बसें शामिल हैं। लेकिन, इन ई-बसों में सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं अतिरिक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें