फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पिछले वर्ष के मुकाबले नौ माह में 13588 अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दरबार में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष नौ माह में 13588 अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है। नवरात्र में श्रद्धालुओें की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
जनवरी माह में 616609 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वहीं फरवरी माह में 432925 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे। मार्च महीने में 861517 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। अप्रैल माह में 955575 श्रद्धालु कटड़ा पहुंचे, जबकि मई माह में 1164301 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इसी तरह जून माह में 1115719 श्रद्धालु, तो जुलाई माह में 765726 श्रद्धालु और अगस्त माह में 573730 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। सितंबर माह में 678484 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 के पहले 9 महीने में कुल 7338886 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेक चुके हैं। वहीं वर्ष 2023 में इसी समय अवधि में देखें, तो जनवरी माह में 524189 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे थे। वही फरवरी माह में 414432, मार्च माह में 894650, अप्रैल माह में 1018540, मई माह में 995773, जून माह में 1195844, जुलाई माह में 776800, अगस्त माह में 540760 और सितंबर माह में 794156 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे थे। वर्ष 2023 के पहले 9 महीने में कुल 7325298 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 के पहले 9 माह में 13588 अधिक श्रद्धालु दरबार में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें