पंजीकरण के बाद 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी की यात्रा जोश एवं उत्साह के साथ जारी है। अन्य दिनों की भांति रविवार को भी त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाए रहने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल की भवन की ओर जाना पड़ा है। शाम तक 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
इसके अलावा ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। दिनभर धर्मनगरी सुवह मौसम साफ रहा, लेकिन भवन में व त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाने के साथ ही धुंध रही। इससे भवन के तापमान में भी गिरावट आई है। हेलिकॉप्टर सेवा भी कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही। हालांकि, रोपवे सुविधा जारी है, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 24 हजार भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, रविवार को शाम आठ बजे तक 21,330 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।