फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिमकोटी बैटरी कार मार्ग की मरम्मत जारी, हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर रही प्रभावित

Sun, 28 Jul 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण के बाद 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के चलते श्रद्धालुओं को उमस से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करवाए श्रद्धालुओं को मायूस हो कर पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। शाम सात बजे तक 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
मां वैष्णो के दर्शन के लिए दिनभर देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का धर्मनगरी पहुंचना जारी है। धमनगरी कस्बा सहित यात्रा मार्ग व त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंज रहा है। उधर, मूसलाधार बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए हिमकोटी मार्ग की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी अनुसार बारिश के चलते शाम के समय में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार शुक्रवार को 23764 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शनिवार को शाम सात बजे तक 17530 श्रद्धालु मां के दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

दिनभर बादल और धुंध छाने के कारण कटड़ा से सांझी छत्त के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही हैं। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू व पालकी के माध्यम से जयकारे लगाते हुए दरबार की ओर जा रहे हैं। अर्दकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं को मायूसी का सामना करना पड़ा है। लेकिन, भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें