संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। दिनभर मौसम साफ रहने के चलते शनिवार को मां वैष्णो देवी के भक्त उत्साह के साथ भवन की ओर रवाना होते दिखाई दिए। इस दौरान हेलिकाप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 18200 के करीब भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में माथा टेका था। वहीं शनिवार को शाम सात बजे तक ऑनलाइन सहित 16 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे।