फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 61 हजार रुपये की बड़ी माली पर इशाक पहलवान का कब्जा

Tue, 18 Jun 2024 04:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली बजलियान नोमैन में हुआ 15वें वार्षिक दंगल का आयोजन, दिल्ली के विक्रांत को किया चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी के समीपवर्ती कोटली बजलियान नोमैन में सोमवार को 15वें विशाल वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के इशाक अहमद पहलवान (लल्लू) ने कब्जा जमाया है। दंगल में 70 मुकाबले करवाए गए और 350000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप मुख्य अतिथि शिव कुमार शर्मा ने वितरित की।
दंगल में 61 हजार रुपये की बड़ी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के इशाक अहमद और दिल्ली के विक्रांत पहलवान के बीच हुआ। सात मिनट तक चले मुकाबले सहित दंगल के खिताब को इशाक अहमद से विक्रांत पहलवान को चित कर अपने नाम किया है। दूसरी माली का मुकाबला कोट भलवाल के बब्बा और हरियाणा के रैंचो के बीच हुआ, जिसे बब्बा पहलवाने ने जीता है। विजेता को 16000 रुपये और उपविजेता पहलवान रैंचो को 15000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरी मामली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के दिल्लेर खान ने जीता। उन्होंने महाराष्ट्र के चांदी को हराया। विजेता को 12000 रुपये और उपविजेता पहलवान को 9000 रुपये की नकद राशि दी गई। चौथा मुकाबला बीएसएफ चंडीगढ़ के नीरू गुज्जर ने जीता, जिन्होंने जम्मू के संजय चिब को हराया। विजेता को 9000 रुपये और उपविजेता को 7000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल का आयोजन कमेटी कोटली बजलियान नोमैन ने जम्मू-कश्मीर इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से मोहम्मद शरीफ अध्यक्ष मनोहर लाल और मोहन लाल कन्थिया की देखरेख में हुआ है। इस मौके पर नायब तहसीलदार कटड़ा दिनेश अंथल, पटवारी गुलशन जराल, रशपाल सिंह, नरेश कुमार (पप्पू लाकरी), बशीर अहमद, मंजूर हुसैन, वेद प्रकाश पुजारी, पूर्व सरपंच रोशन लाल, दीप सिंह, राजिंदर रामोत्रा, अजय खजूरिया और राम चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें