फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर पांच लॉज मालिकों के खिलाफ केस

Fri, 12 Jul 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के आदेश की अवहेलना करने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में होटलों और लॉज के निरीक्षण के दौरान 05 लॉज बिना सीसीटीवी कैमरों के पाए गए। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट रियासी की ओर से जारी अधिसूचना का अनुपालन न करने पर लॉज मालिकों के खिलाफ कटड़ा पुलिस स्टेशन में पांच मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट रियासी की ओर से सभी होटल, लॉज और मेडिकल शॉप आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। अभियान का नेतृत्व एसएचओ निशांत गुप्ता ने किया। एसएसपी मोहिता शार्मा ने बताया कि पुलिस नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रियासी जिले के होटल, लॉज, मेडिकल शॉप के मालिकों से अपील की है कि वे प्रौद्योगिकी का उपयोग करें और समाज में आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें