फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खराब पड़े वाटर कूलरों को किया जाए ठीक

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी की ओर से मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के पास लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। नगर कमेटी ने लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 4 वर्ष पहले मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के पास वाटर कूलर लगाया था जो शोपीस बनकर रह गया है। वाटर कूलर को लगाने में खर्च किए गए रुपयों का लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार, अशोक, प्रवीण सिंह, प्रीतम कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि मुख्य बाजार में पहुंचने वाले लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास, पुलिस स्टेशन बिलावर के पास और तहसील कार्यालय बिलावर के साथ-साथ अन्य कई स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर भी खराब पड़े हैं। लोगों ने नगर कमेटी से खराब पड़े वाटर कूलरों की ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें