फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से आई कांवड़ यात्रा का देविका घाट पर हुआ स्वागत

विज्ञापन
उधमपुर में वापस लौटी कावड़ यात्रा - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के दंदियाल इलाके (वार्ड 21) से शुरू हुई जम्मू कश्मीर की पहली कांवड़ यात्रा सोमवार को देविका तट पर आकर संपन्न हुई। कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाए गंगाजल से देविका घाट पर स्थित महाकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर भोले नाथ के जयकारों के साथ यात्रा को पूरा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार 15 जुलाई को श्रावण मास की शुरूआत पर उधमपुर के दंदियाल इलाके के काली माता मंदिर से पहली बार हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया था। इसे डीडीसी उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में 11 कांवड़िये शामिल रहे।
कांवड़ यात्रा समिति के प्रधान विकास कुमार ने कहा कि शिव भक्त देशभर से कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। इसको देखते हुए उधमपुर से पहली बार कांवड़ यात्रा की शुरूआत की है। 11 कांवड़ियों के साथ शुरू की गई इस कांवड़ यात्रा को अब हर साल के श्रावण मास में निरंतर संचालित किया जाएगा। इसमें कांवड़ियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों में मोहित, रमेश कुमार, दर्शन कुमार, संजय कुमार, नेक राम, राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह मन्हास, संसार चंद, यश व अनमोल मुख्य रूप से शामिल रहे। इनकी वापसी पर देविका घाट पर स्थित आनंद आश्रम में कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महंत धनराज गिरि के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों के लिए हवन के बाद लंगर व प्रसाद का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें