उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस की बैठक का आयोजन रविवार को कार्यालय में हुआ, जिसमें कई लोगों ने नेकां का दामन थामा। बैठक का आयोजन जिला प्रधान सुनील वर्मा के नेतृत्व में हुआ। सुनील वर्मा ने सभी का स्वागत हार पहना कर किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है और इस सरकार ने केवल लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। इसलिए अब लोग नेकां में शामिल होने लगे हैं।