फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने बताई करियर बनाने की राह

विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित कैरियर मेला - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल में करियर मेले का आयोजन हुआ। इसमें प्रिंसिपल संजीव कुमार ने कहा कि एपीएस उधमपुर के इतिहास में छात्रों के सुखद भविष्य निर्माण और मनवांछित उत्कृष्ट लक्ष्य प्राप्ति के लिए पहली बार करियर मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान 30 से अधिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ एपीएस के संरक्षक (पैट्रन) मेजर जनरल एसएस पाटिल (जीओसी 71सब एरिया) के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्रों के माता-पिता सहित सभी लाभार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों की बजाय उभरते करियर के अवसरों के बारे में अधिक जानकारी लेने की सलाह दी। कहा कि यह करियर मेला माता-पिता और छात्रों के लिए देश-विदेश में 30 से अधिक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का एक उत्कृष्ट मंच है। इससे माता-पिता सीधे उन अनुभवी मार्गदर्शक विद्वजनों से संवाद कर सकते हैं और उनके विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की अनूठी विशेषताओं, प्रवेश प्रक्रिया और लागत के बारे में पूछताछ कर सकते हैं।
मेजर जनरल ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को नए उभरते करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन करने की सलाह दी, जो खासतौर पर उनके लिए सस्ता होना चाहिए। स्कूल काउंसिलर सोनिका राजपूत ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के सभी आवश्यक विवरणों वाली एक प्रस्तुति से लोगों को करियर फेस्टिवल का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में अतिथि अजय महाजन (वरिष्ठ प्रबंधक बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय, गुरुग्राम), सुनील कुमार (वरिष्ठ प्रबंधक एमिटी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) और सुहैल (क्षेत्रीय प्रबंधक फ्लेम विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) ने मुख्य रूप से सबका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें