रामनगर। गर्मी की छुट्टियों के लिए रामनगर में सुनार की दुकानें 16 से 21 जून तक बंद रहेंगी। यह जानकारी स्वर्णकार संघ के प्रधान पापी वर्मा और महासचिव गोपाल वर्मा ने दी।उन्होंने कहा कि इस बार छह दिन दुकानें बंद रखी जाएंगी। इस दौरान जिस सुनार ने दुकान खोली तो उसे दस हजार का जुर्माना किया जाएगा। संवाद