फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
गांव पुराना दरूड़ में एसड़ीएम लोगों की समस्यक़ए सुनते हुए व गांव में जाते हुए - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। एसडीएम अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को धर्मनगरी से तीन किलोमीटर दूर भवन मार्ग पर चरण पादुका के पास गांव पुराना दरुड़ का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि गांव में पानी की कमी के कारण लोगों को पानी लेने के लिए प्राकृतिक स्रोतों तक जाना पड़ता हैं। साथ ही उन्होंने गांव के लिए बनाई गई सड़क पर तारकोल डालने की मांग की। इस पर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्ग पर तारकोल डलवा दी जाएगी। अन्य समस्याओं को भी हल किया जाएगा। मौके पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सरपंच रेखा देवी, पंच सोनू ठाकुर, पंच मंगल सिंह, प्रभात सिंह, करण सिंह, रमन सिंह, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें