उधमपुर में प्रतिज्ञा लेते जवान
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जल शक्ति अभियान के उपलक्ष्य में जखैनी स्थित केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल की 137वीं बटालियन के एसआरीटीसी कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट मोहम्मद खालिद खान ने जवानों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के लाभ के बारे जागरूकता पैदा करना है ताकि जल संसाधनों की कमी से बढ़ रही जल की कमी पर काबू पाने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान पेयजल और स्वच्छता विभाग के सहयोग से विभिन्न मंत्रालयों और राज्यों सरकारों का एक सहयोगात्मक प्रयास है। इसमें वर्षा जल संचय, जल संरक्षण, सघन वनीकरण, और पारंपरिक और अन्य जल निकायों अथवा टैंकों के नवीकरण के साथ-साथ वाटरशेड विकास शामिल है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जवानों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। जिसमें जवानों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रतिज्ञा की कि वे पानी को सबसे कीमती खजाना समझगें तथा इसकी प्रतिबूंद को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास करेगें। तथा अपने दोस्तो व पडोसियों को भी समझदारी से पानी का उपभोग करने के लिए प्रेरित करेगें। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी तेजिन्द्र कौर, द्वितीय कमान अधिकारी बीएस बालियान, उप-कमांडेंट विजय कुमार, उप-कमांडेंट उमेश चंद्र सिंह, तथा अधिनस्थ अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।