फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की टीम ने एक और जीत अपने नाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा प्रीमियर लीग-2 के सातवें दिन शनिवार को वाइन एसोसिएशन सोलन (हिमाचल प्रदेश) और मलिक क्रिकेट क्लब रियासी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें हिमाचल की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्टेडियम में शनिवार को रियासी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। प्रतीक ने 32 गेंदों में 38 रन और निखिल खट्टर ने 17 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। मुनीष ने 27 गेंदों पर 39 रन बनाए। हिमाचल के तेज गेंदबाज सोहराब ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइन एसोसिएशन सोलन (हिमाचल) की टीम ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाकर मैच तीन विकेट से अपने नाम कर लिया। हिमाचल के बल्लेबाज रोहित राठी ने 41 गेंदों में तीन छक्के और पांच चौकों की मदद से 64 रन बनाए। करुण ठाकुर ने 15 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया। रियासी के फारूख ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रोहित राठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें 3100 रुपये नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बता दें कि शुक्रवार को भी हिमाचल की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब रियासी को हराकर मैच जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें