पटनीटाप टैक्सी स्टैंड पर खड़े वाहन और ग्राहकों के इंतजार में चालक
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। श्री अमरनाथ यात्रियों के बाद मचैल यात्रियों को वापस बुलाने की एडवाइजरी के बाद जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाप में भी सैलानियों की आमद पर असर दिखना शुरू हो गया है। पटनीटाप में बिरानी छानी शुरू हो गई है। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड पर भी चालक सैलानियों के इंतजार में है। पटनीटाप के होटल मैनेजर सुभाष कुमार ने कहा कि पटनीटाप में दो दिन से उनके होटलों के कमरे खाली है, यात्रा न होने से सैलानी नहीं आ रहे है। बताया कि कई लोगों ने बुकिंग कैंसल कर दी हैं। मैनेजर राजेश ठाकुर ने कहा कि मचैल यात्रा के दौरान उनके कारोबार अच्छा होता था लेकिन यात्रा को अचानक बंद किए जाने और यात्रियों को वापस बुलाने से उनका कारोबार भी ठंडा है। रंगील सिंह ने कहा कि पटनीटाप का कारोबार पहले अच्छा था लेकिन अचानक एडवाइजरी जारी होने के बाद उनके कारोबार पर भी भारी असर पड़ा है । पटनीटाप टैक्सी यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि टैक्सी यूनियन के अंडर करीब 70 टैक्सियां है लेकिन कारोबार ठंडा होने से उनके व्यापार पर भी भारी असर है, सैलानी पटनीटाप नही पहुंच रहे और वहां पर बिरानी जैसे हालात है ।