फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ से लापता युवक का शव किश्तवाड़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। शहर से काफी दूरी पर गौदरेश नाग से ऊपर एक पहाड़ी के नीचे बनी ग्वाड़ी (गुज्जर कोठे) से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतक की जेब से मिले कार्ड से उसकी पहचान प्रदीप कुमार (28) निवासी, जिनवास सरथल किश्तवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक 7 अप्रैल को रोपड़ से लापता हुआ था, परिवार वाले उसे पंजाब में ढूंढ रहे थे। यह भी पता चला है कि इस युवक का परिवार रोपड़ में रहता है। पिछले वर्ष अगस्त माह में प्रदीप के छोटे भाई ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि परिवार मूलरूप से किश्तवाड़ का रहने वाला है और काफी समय से रोपड़ में रह रहा है। भाई की मौत के बाद प्रदीप कुमार परेशान रहता था। जानकारी के अनुसार प्रदीप के माता-पिता ने कहा है कि जब तक हम न आएं पोस्टमार्टम न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें