डोडा। स्वास्थ्य विभाग ने गांव अर्नोरा और गांव चिल्ली में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया।
गांव अर्नोरा में लगभग 40 और चिल्ली गांव में 90 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।