डोडा। प्रेमनगर गांव दरोंके रानी में पक्के बिजली के खंभे न होने और लटकती तारों से लोग काफी परेशान हैं।स्थानीय निवासी मूलराज का कहना है कि हमारे गांव में पिछले 25 वर्षों से लकड़ी के खंभे लगे हुए हैं वह भी अब सड़ने लगे हैं। इन पर बिजली की तारें लटकी हुई हैं। मौसम खराब में तेज हवाओं के कारण इनके गिरने का डर है। उन्होंने विभाग से पक्के खंभे और लटकी तारों को ठीक करने की मांग की है।