डोडा। फरीदिया बज्म-ए-अदब ने फरीदिया मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा में साहित्यिक समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक नसीर अहमद खोरा द्वारा संकलित बहुप्रतीक्षित पुस्तक फैजान-ए-नात का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में फरीदिया मॉडल एचएसएस डोडा के संरक्षक खालिद नजीब सुहरवर्दी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।