किश्तवाड़ पुलिस ने 211 ग्राम चरस बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार-पुलिस विभाग
किश्तवाड़। जिला पुलिस ने 211 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना किश्तवाड़ पुलिस द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गश्त के दौरान जब पुलिस टीम बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में नजर आया। पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद रजब, निवासी सरांवा, केशवान के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 211 ग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में थाना किश्तवाड़ में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।