फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीएलटीएफसी की बैठक में 37 ऋण प्रस्तावों में से 22 स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी (डीेएलटीएफसी) की बैठक शनिवार को उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कुल 37 ऋण प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें से 22 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। 12 आवेदक बैठक में अनुपस्थित रहे, जबकि एक प्रस्ताव को आगे की समीक्षा के लिए स्थगित किया गया। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दो मामलों को अस्वीकृत किया गया। स्वीकृत मामलों के तहत कुल परियोजना लागत 206.00 लाख है, जिसमें बैंक ऋण घटक 196.175 लाख रुपये तथा मार्जिन मनी घटक 72.10 लाख रुपये शामिल है। उपायुक्त ने स्वीकृत मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर बल देते हुए संबंधित विभागों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके और जिले में सतत रोजगार के अवसर सृजित हों। जेकेआरईजीपी के तहत गठित डीएलटीएफसी का कार्यान्वयन जम्मू-कश्मीर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, किश्तवाड़ द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जिले में स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें