किश्तवाड़। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जम्मू की तरफ से जिला किश्तवाड़ के नागरिकों की सुविधा के लिए मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक मिनी सचिवालय, नया डीसी कार्यालय परिसर, किश्तवाड़ में आयोजित होगा। इस दौरान नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन एवं अन्य पासपोर्ट संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।