किश्तवाड़। जिले में वीरवार को करवाचौथ को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों से लेकर मेहंदी व मनियारी आदि दुकानों में खूब खरीदारी की गई। ब्यूटी पार्लरों में भी खूब भीड़ लगी रही। भारी भीड़ होने के साथ ही बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी रही।