फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज चिनाब नदी के आसपास जाने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। दुलहस्ती पावर स्टेशन किश्तवाड़ ने गांव डूल, बोन्जवाड़, चेरहाडो, भंडारकूट, हस्ती, कांदनी, प्रेम नगर और पुल डोडा की जनता के लिए अधिसूचना जारी की है। अपील की है कि दुलहस्ती पावर स्टेशन के दुल बांध जलाशय में सफाई के लिए बांध के गेट 4 अक्तूबर 11 बजे से से 5 अक्तूबर 11 बजे तक खोले व विनियमित किए जाएंगे। इसके चलते पानी के प्रवाह में वृद्धि होगी और चिनाब नदी का स्तर 2 से 3 मीटर तक बढ़ सकता है। इस अवधि के दौरान नदी के किनारे व्यक्तियों, वाहनों और पालतू जानवरों की आवाजाही उचित नहीं है। इसलिए, क्षेत्र की आम जनता को इस नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है कि किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए उन्हें इस अवधि के दौरान चिनाब नदी के किनारों के पास आवाजाही में उचित सावधानी बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें