किश्तवाड़। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ''हर घर तिरंगा'' कार्यक्रम के अंतर्गत तहत सोमवार को किश्तवाड़ में मेगा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली वेलकम गेट मालीपेठ से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार, कुलीद चौक, संग्राम भट्टा गांव, बिंद्राबन, से होते हुए वापस डीसी कार्यालय किश्तवाड़ में समाप्त हुई। रैली को उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ, छात्रों और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडीसी पवन कोतवाल, ईओ एमसी मिर्जा मुमताज इकबाल और एआरटीओ तस्लीम वानी शामिल रहे। एडीसी ने कुछ बाइकसवारों को हेलमेट वितरित किया, जो एआरटीओ कार्यालय की ओर से दिए गए थे।