किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू में एक आल्टो कार छात्रू से किश्तवाड़ आते समय गुज़रपुर के पास एक पैरापेड से टकरा गई। इसमें वाहन चालक रवि कुमार निवासी सरथल किश्तवाड़ घायल हो गया, जबकि दूसरे सवार को मामूली चोट पहुंची है। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना की सूचना पाते ही तुंरत घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को वहां से शिफ्ट किया। उसे पीएचसी छात्रू में भर्ती करवाया गया। चालक की हालत अब ठीक बताई जा रही है।